कर्नाटक स्टाइल वेजिटेबल सागु पूरी / How to Make Mixed Vegetable Sagu for Dosa or Poori

वेजिटेबल सागु पूरी
  • Prep Time
    15 mins
  • Cook Time
    30 mins
  • Serving
    2
  • View
    1,127

नारियल, प्याज, मिक्स सब्जियों और मसालों से बनी हुई कर्नाटका स्टाइल में मिक्स वेज या वेजिटेबल सागु पूरी . जिसे विशेष प्रकार के ताजे पिसे हुए मसाले के साथ तैयार किया जाता है। यह स्पेशल रेसिपी आमतौर पर हमारे द्वारा डाले गए पिसे हुए पेस्ट के कारण रंग में थोड़ा हरा होता है। यह कर्नाटक शैली की सब्जी सागू या वेजिटेबल सागु सेट डोसा या पूरी के साथ परोसी जाती है।
वेज सागु बनाने के अपने अलग अलग तरीके है मै इसे अक्सर पूरी या डोसा के साथ बनातीं हु. वेज सागु बनाने के लिए सब्जियों के लिए आप अपनी पसंद की सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं। मैंने गाजर, फ्रेंच बीन्स ,आलू, हरी मटर और गांठ गोभी का उपयोग किया है। आप चाउ चाउ (चायोट स्क्वैश) और फूलगोभी भी डाल सकते हैं।
यदि आप केवल आलू का उपयोग करना चाहते हैं तो आप यह आलू सागू रेसिपी देख सकते हैं। वेजिटेबल सागू को सेट डोसा, नीर डोसा या पूरी, चपाती, परांठे,रवा इडली के साथ खाया जाता है.
मैंने वेजिटेबल सागु की रेसिपी पहले भी शेयर की है तो चलिए आज बनाते है कर्नाटक स्टाइल वेजिटेबल सागु पूरी. आशा करती हु की आपको ये रेसिपी पसंद आएगी. सागु बनाने के लिए आवस्यक सामग्री इस प्रकार है :-

Ingredients

मसाला बनाने के लिए

तड़का लगाने के लिए

    Directions

    Step 1

    सबसे पहले सभी सब्जियाँ जो भी आप के पास उपलब्ध हो उन्हें धोकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लीजिये।

    Step 2

    एक कड़ाही में २ चम्मच तेल डालकर सभी सब्जियों को तेज से मध्यम आंच पर ५-१० मिनट या तब तक भूनिये की सभी सब्जिया पक जाये।

    Step 3

    जब सभी सब्जिया पक जाये तब इन्हे कड़ाही में से एक बर्तन में निकाल लीजिये।

    Step 4

    वेजिटेबल सागु में सबसे इम्पोर्टेन्ट है उसका मसाला। तो चलिए मसाला रेडी कर लेते है इसके लिए नारियल , हरा धनिया , बहुत थोड़ा सा पुदीना,हरा मिर्च, खड़ा धनिया , जीरा, भुना हुआ चना, दालचीनी, लौंग ,स्टार फ्लावर, इलाइची इन सभी सामग्री को मिक्सी जार में डालिये और एक महीन पेस्ट तैयार कर लीजिये।

    Step 5

    प्याज को बारीक काट लीजिये।

    Step 6

    एक कड़ाही में २-३ चम्मच तेल डालकर सरसो, जीरा डालिये और जब ये दोनों चटक जाये तब कड़ाही में करि पत्ता डाले २-३ सेकंड तक भूनिये।

    Step 7

    प्याज डालिये मध्यम से धीमी आंच पर हल्का ब्राउन हो जाने तक भूनिये।

    Step 8

    हल्दी पाउडर डालिये मिक्स कीजिये और १ मिनट तक भूनिये।

    Step 9

    पिसा हुआ मसाला डालिये, प्याज के साथ मिक्स कीजिये। १-२ मिनट तक भूनिये।

    Step 10

    आवस्यकता के अनुसार पानी और नमक डालिये।

    Step 11

    सभी भुनी हुई सब्जिया डालिये मिक्स कीजिये। सब्जी को धीमी आंच पर 3-4 मिनट के लिए ढक कर पकाइये।

    Step 12

    वेजिटेबल सागु तैयार है बहुत ही टेस्टी बना है। अब गर्मागर्म पूरी बनाइये और सागु के साथ परोसिये।

    Step 13

    वेजिटेबल सागु को आप सेट डोसा, रवा इडली , नीर डोसा , चपाती, परांठे अदि के साथ भी परोस सकते है।

    Step 14

    आप भी कर्नाटक स्टाइल वेजिटेबल सागु पूरी बनाइये , खाइये खिलाइये और आपका अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिये।

    You May Also Like