- March 18, 2023
- by Pratima Maurya
- 0 Like
- 0 / 5
- Cuisine: South Indian
- Difficulty: Easy
![पोहा लड्डू रेसिपी](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316130033.jpg)
-
Prep Time15 mins
-
Cook Time10 mins
-
Serving4
-
View1,427
पोहा लड्डू एक भारतीय मीठा व्यंजन है जिसे पोहा, गुड़, इलायची, घी और अपनी पसंद के मेवों से तैयार किया जाता है। मलयालम और तमिल भाषाओं में इसे अवल लड्डू भी कहा जाता है। यह रेसिपी झटपट और आसान होने के साथ-साथ उतनी ही स्वादिष्ट भी है।
पोहा लड्डू भारत में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान भगवान कृष्ण को नैवेद्यम के रूप में लोकप्रिय रूप से तैयार किया जाता है और फिर परिवार और दोस्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है की यह लड्डू सिर्फ जन्मास्टमी को ही बनाये जाये। आप इसे कभी भी बना सकते है आजकल शादी जैसे विशेष अवसरों पर बनाया जाता है और मिठाई के डिब्बे में मिठाई के रूप में दिया जाता है।
आप इन रेसिपी को भी try कर सकते है:-
१. बेसन के स्वादिष्ट लड्डू
२. सूजी के लड्डू
तो चलिए देर न करते हुए बनाते है पोहा लड्डू। रेसिपी बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए वह इस प्रकार है :-
Ingredients
Directions
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316121148-1.jpg)
एक कड़ाही लेकर गर्म कीजिये और पोहे को बिना घी डाले भूनिये। इस रेसिपी को बनाने के लिए मैंने मोटा वाला पोहा use किया है।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316121422-1.jpg)
पोहा हल्का ब्राउन हो जाने तक भूनना है लेकिन ध्यान रहे कि इसे अच्छे से भून लें। इसके लिए कुछ पोहा लें और उन्हें अपनी उंगलियों से तोड़ लें। यदि वे आसानी से टूट जाते हैं, तो समझिये की पोहा अच्छी तरह से भुन गया है।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316121753-1.jpg)
अब इस भूने हुए पोहे को मिक्सी जार में डालकर दरदरा (रवा/सूजी) की बनावट जैसा पीस लीजिये और एक प्लेट में निकाल लीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316123443-1.jpg)
गुड़ को भी चूरा करके मिक्सी जार में डालकर पीस लीजिये और प्लेट में निकाल लीजिये। आप चाहे तो पोहा , गुड़ और २-३ इलाइची को एक साथ में पीस सकते है।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316122634-1.jpg)
नारियल को मिक्सी जार में डालकर पीस लीजिये। पिसा हुआ नारियल एक कड़ाही में डालिये और २-३ मिनट तक धीमी आंच पर भून कर प्लेट में निकाल लीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316123128-1.jpg)
एक कड़ाही में ३-४ चम्मच घी डालकर गर्म कीजिये और काजू के छोटे छोटे टुकड़े, किसमिस को घी में ब्राउन हो जाने तक भून लीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316123800-1.jpg)
इस गर्म घी को पोहा, नारियल और गुड़ के मिक्सचर के ऊपर से डाल दीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316123914-1.jpg)
सभी सामग्री को अच्छी तरह से हथेलियों की सहायता से मिक्स कीजिये जिससे कोई लुम्प्स न रहने पाए। यदि इस मिक्सचर से आसानी से लड्डू न बन पा रहे हो तो २-३ चम्मच दूध को गर्म फिर ठंडा करके या घी मिला सकते है।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316125822-1.jpg)
अब थोड़ा सा मिक्सचर को हाथो में लेकर उँगलियों और हथेली से दबाते हुए छोटे या बड़े साइज के लड्डू बना कर तैयार कीजिये। इसी प्रकार पूरे मिक्सचर से लड्डू तैयार कर लीजिये।
पोहा लड्डू बन कर तैयार है। अगर यह लड्डू सिर्फ घी से बना है दूध से नहीं तो इसे 7 से 10 दिन तक एयर टाइट डिब्बे में भर कर रखा जा सकता है। यदि दूध का उपयोग करके तैयार किया जाता है, तो उन्हें 2 से 3 दिनों के लिए रेफ्रिजरेटर में रखा जा सकता है।
अगर आपने अभी तक इस रेसिपी को नहीं बनाया है तो अभी किचन में जाइये और झटपट २०-३० मिनट के अंदर ये स्वादिस्ट लड्डू तैयार कीजिये और अपने अनुभव मेरे साथ शेयर कीजिये और फॅमिली और फ्रेंड के साथ शेयर करना न भूलिए।
You May Also Like
![ड्रेगन डेजर्ट रेसिपी / Dragon Dessert](https://justswad.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-02-12-at-5.32.25-PM-2-2-1-260x286.jpeg)
![रागी आटे के लड्डू / Nachni Ladoo](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG20230927151047-1-260x286.jpg)
![दानेदार मोहनथाल बर्फी बनाने की आसान विधि](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG20230805143926-1-260x286.jpg)
![पाइनएप्पल हलवा / पाइनएप्पल केसरी भात / Pineapple Kesari Bhath Recipe](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG20230705101211-260x286.jpg)
![नारियल के लड्डू बनाने की विधि / Coconut Laddu Recipe in Hindi](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG20230628184637-260x286.jpg)
पोहा लड्डू रेसिपी / Aval Laddu
Ingredients
Follow The Directions
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316121148-1.jpg)
एक कड़ाही लेकर गर्म कीजिये और पोहे को बिना घी डाले भूनिये। इस रेसिपी को बनाने के लिए मैंने मोटा वाला पोहा use किया है।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316121422-1.jpg)
पोहा हल्का ब्राउन हो जाने तक भूनना है लेकिन ध्यान रहे कि इसे अच्छे से भून लें। इसके लिए कुछ पोहा लें और उन्हें अपनी उंगलियों से तोड़ लें। यदि वे आसानी से टूट जाते हैं, तो समझिये की पोहा अच्छी तरह से भुन गया है।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316121753-1.jpg)
अब इस भूने हुए पोहे को मिक्सी जार में डालकर दरदरा (रवा/सूजी) की बनावट जैसा पीस लीजिये और एक प्लेट में निकाल लीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316123443-1.jpg)
गुड़ को भी चूरा करके मिक्सी जार में डालकर पीस लीजिये और प्लेट में निकाल लीजिये। आप चाहे तो पोहा , गुड़ और २-३ इलाइची को एक साथ में पीस सकते है।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316122634-1.jpg)
नारियल को मिक्सी जार में डालकर पीस लीजिये। पिसा हुआ नारियल एक कड़ाही में डालिये और २-३ मिनट तक धीमी आंच पर भून कर प्लेट में निकाल लीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316123128-1.jpg)
एक कड़ाही में ३-४ चम्मच घी डालकर गर्म कीजिये और काजू के छोटे छोटे टुकड़े, किसमिस को घी में ब्राउन हो जाने तक भून लीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316123800-1.jpg)
इस गर्म घी को पोहा, नारियल और गुड़ के मिक्सचर के ऊपर से डाल दीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316123914-1.jpg)
सभी सामग्री को अच्छी तरह से हथेलियों की सहायता से मिक्स कीजिये जिससे कोई लुम्प्स न रहने पाए। यदि इस मिक्सचर से आसानी से लड्डू न बन पा रहे हो तो २-३ चम्मच दूध को गर्म फिर ठंडा करके या घी मिला सकते है।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230316125822-1.jpg)
अब थोड़ा सा मिक्सचर को हाथो में लेकर उँगलियों और हथेली से दबाते हुए छोटे या बड़े साइज के लड्डू बना कर तैयार कीजिये। इसी प्रकार पूरे मिक्सचर से लड्डू तैयार कर लीजिये।
![पोहा लड्डू रेसिपी / Aval Laddu](https://justswad.com/wp-content/themes/ranna/assets/img/noimage_210X210.jpg)