बेसन के स्वादिष्ट लड्डू / Besan Ladoo Recipe

बेसन के स्वादिष्ट लड्डू
  • Prep Time
    20 mins
  • Cook Time
    30 mins
  • Serving
    4
  • View
    1,507

बहुत ही कम इंग्रेडिएंट के साथ बनने वाले दानेदार बेसन के लड्डू हम सभी के फेवरेट है। बेसन के लड्डू हम किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर बना सकते हैं। इस लड्डू को बनाने की मुख्या सामग्री बेसन , घी और चीनी है। सिर्फ इन तीन सामग्री से बहुत ही स्वादिस्ट बेसन का लड्डू बनता है। इलाइची , ड्राई फ्रूट्स , खोवा आदि सामग्री ऑप्शनल है आपके ये सामग्री है तो डालिये।

लड्डू बनाने के लिए दानेदार बेसन लेना चाहिए। अगर हो सके तो घर का बना हुआ बेसन लीजिये। इसके लिए चना की दाल साफ करके दरदरा पिसवा लीजिये। इस प्रकार बने बेसन के लड्डू टेस्टी बनते है।
अगर आप के पास बूरा चीनी उपब्ध है तो आप इसे ही डालें लड्डू और भी टेस्टी बनते है। बूरा चीनी न हो तो चीनी को दरदरा पीस कर लेना चाहिए। ज्यादा महीन कर देने से लड्डू मुँह में चिपकता है। अगर diabetes की प्रॉब्लम है तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेसन के लड्डू बनाने के लिए बेसन को भूनना ही सबसे मुश्किल टास्क है। बेसन भूनने में बहुत ही धैर्य की जरूरत होती है। बेसन को एकदम धीमी आंच पर तब तक भूना जाता है जब तक की बेसन में से भूनने की सौंधी सौंधी महक न आने लगे और बेसन गोल्डन ब्राउन कलर का न हो जाये।

इस लड्डू को बनाने में थोड़ा ज्यादा घी की जरूरत होती है। बेसन को भूनने के लिए हो सके तो देसी घी का इस्तेमाल कीजिये या आप कोई भी बनस्पति घी का प्रयोग भी कर सकते है।

यहाँ भी पढ़े :- सूजी के स्वादिष्ट लड्डू

तो चलिए आज घर पर ही दानेदार बेसन का लड्डू बनाते है लड्डू इतने अच्छे बनते है की आप बाजार का लड्डू तो भूल ही जायेंगे।तो देर न करते हुए लड्डू बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए उसके बारे में जान लेते है।

Ingredients

    Directions

    Step 1

    सबसे पहले चना का आटा या बेसन को छन्नी से छानकर ले लीजिये जिससे बेसन पाउडर फॉर्म में आ जाये और उसमे गांठे न रहे, और अगर कुछ छिलका या कचड़ा है तो वह निकाल जायेगा।

    Step 2

    एक मोटे तले वाली कड़ाही लीजिये। लगभग १५० ग्राम देसी घी डालकर गर्म कीजिये। बेसन डालिये और धीमी आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुए भूनिये। अगर बेसन में गांठे बन रही है तो कलछुल की सहायता से बेसन की गांठो को दबाते हुए भूनिये।

    Step 3

    गैस की फ्लेम धीमी ही रखिये। तेज आंच पर बेसन जल्दी से ब्रॉउन हो जायेगा लेकिन अंदर से कच्चा रहेगा।

    Step 4

    बेसन जब गोल्डन ब्राउन कलर का हो जाये तो गैस बंद कर दीजिये और बेसन ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल लीजिये। अगर कड़ाही में ही छोड़ देंगे तो कड़ाही की गर्मी से बेसन जल सकता है।

    Step 5

    चीनी और इलाइची को मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लीजिये। चीनी की जगह पर आप बूरा चीनी या गुड़ भी ले सकते है।

    Step 6

    पिसी चीनी को भुने हुए बेसन में डाल कर मिक्स कर दीजिये।

    Step 7

    बचे हुए घी को बेसन और चीनी के मिक्सचर में डालकर मिक्स कीजिये। अगर मिक्सचर ज्यादा सूखा लग रहा है इस स्थिति में और घी डाल सकते है जिससे लड्डू बनाने में आसानी हो।

    Step 8

    जो भी डॉयफ्रुइट्स आपके पास उपलब्ध हो उसे बारीक काट कर मिक्सचर में मिक्स कर दीजिये।

    Step 9

    हाथो की हथेली की सहायता से पूरे मिक्सचर को अच्छी तरह से मिक्स कीजिये।

    Step 10

    जितना बड़ा लड्डू बनाना हो उतना मिक्सचर हाथ में लेकर लड्डू का शेप दे दीजिये।

    Step 11

    इस प्रकार सारे मिक्सचर से लड्डू बना लीजिये और प्लेट में रखते जाइये।

    Step 12

    सारे लड्डू बन कर तैयार है। बहुत स्वादिस्ट लड्डू बने है। आप भी इस त्यौहार पर इस विधि से बेसन के लड्डू बनाये और सबसे तारीफ पाए। रेसिपी को यहाँ तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद्। रेसिपी पसंद आये तो फॅमिली और फ्रेंड के साथ शेयर कीजिये।

    You May Also Like