- March 29, 2023
- by Pratima Maurya
- 0 Like
- 0 / 5
- Cuisine: North Indian
- Difficulty: Medium
![चावल के आटे के लड्डू](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/चावल-के-आटे-के-लड्डू.jpg)
-
Prep Time15 mins
-
Cook Time30 mins
-
Serving4
-
View2,778
हम भारतीय मीठा खाना बहुत पसंद करते है। ऐसे में हम तरह तरह की मिठाइयां बनाते और खाते हैं। कोई भी त्योहार हो या कोई मेहमान आने वाले हो मिठाइयां मेनू में जरूर शामिल रहती है। हम भारतीयों की तो परंपरा है की कोई भी घर पर आये तो उसका स्वागत मीठे से किया जाता है। त्योहारों पर मिठाइयों की दुकान कई तरह की मिठाइयों से भरी रहती है जिसमें तरह तरह के लड्डू, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बूंदी, बर्फी आदि शामिल है।
हम चाहे तो मिठाई घर पर भी बना सकते हैं। अलग अलग तरह के लड्डू खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं और आप चाहे तो घर पर भी लड्डू बना सकते हैं। ऐसे में मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, पोहा लड्डू, आटा के लड्डू, नारियल के लड्डू, बूंदी लड्डू आदि लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
इस पोस्ट में मैं आपके साथ बहुत स्वादिस्ट चावल के आटे के लड्डू बनाने की रेसिपी शेयर करुँगी जिसे आप सिर्फ 5 चीजो की मदद से बना सकते है। तो चलिए देर न करते हुए बनाते है चावल के आटे के लड्डू। चावल के आटे के लड्डू बनाने के लिए आवस्यक सामग्री इस प्रकार है :-
Ingredients
Directions
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230325213444-1.jpg)
एक कड़ाही में २ चम्मच घी डालकर गर्म कीजिये
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230325213555-1.jpg)
घी के गर्म हो जाने के बाद चावल का आटा डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनिये। आटा तब तक भूनना है जब तक की भूने हुए आटे की एक सोंधी सी महक न आने लगे। ध्यान रखना है की आटा भूनते हुए उसका कलर न बदले सफ़ेद ही रहे।
आटा भुन जाने के बाद उसे निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230325214927-1.jpg)
नारियल की गरी को पतले टुकड़ो में काटकर मिक्सी जार में डालकर पीस लीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230325215253-1.jpg)
इस प्रकार बने नारियल के बुरादा को कड़ाही में २-३ मिनट तक भून लीजिये। इसे भी एक प्लेट में निकाल लीजिये।
चीनी और इलाइची को मिक्सी जार में डालकर पीस कर पाउडर बना लीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230325215745-1.jpg)
दूध को एक कड़ाही में डालकर उबालिये और रबड़ी की तरह गाढ़ा कर लीजिये।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230325220823-1.jpg)
अब एक बड़े बर्तन में चावल का आटा , पीसी चीनी और इलाइची पाउडर, नारियल का बुरादा , कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और गाढ़ा किया हुआ दूध इन सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह से दोनों हाथो से मिक्स कीजिये
अब इन मिक्स की हुए सामग्री से थोड़ा सा भाग लेकर अपनी मनपसंद साइज के छोटे या बड़े लड्डू बनाइये। इसी प्रकार पूरे मिक्सचर से लड्डू बना लीजिये। अगर मिक्सचर ज्यादा सूखा है तो आप थोड़ा सा घी या गर्म दूध डालकर लड्डू बना सकते है।
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230325223407-1.jpg)
लीजिये तैयार है चावल के आटे के लड्डू। आप भी इस विधि से चावल के आटे के लड्डू बनाइये। इन लड्डुओं को फ्रिज में रखकर १५ दिन तक खा सकते है। बाहर रखकर इसे आप एक हफ्ते तक खा सकते है।
You May Also Like
![ड्रेगन डेजर्ट रेसिपी / Dragon Dessert](https://justswad.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-02-12-at-5.32.25-PM-2-2-1-260x286.jpeg)
![रागी आटे के लड्डू / Nachni Ladoo](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG20230927151047-1-260x286.jpg)
![दानेदार मोहनथाल बर्फी बनाने की आसान विधि](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG20230805143926-1-260x286.jpg)
![पाइनएप्पल हलवा / पाइनएप्पल केसरी भात / Pineapple Kesari Bhath Recipe](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG20230705101211-260x286.jpg)
![नारियल के लड्डू बनाने की विधि / Coconut Laddu Recipe in Hindi](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG20230628184637-260x286.jpg)
चावल के आटे के लड्डू / Rice Flour Laddu Recipe
Ingredients
Follow The Directions
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230325213444-1.jpg)
एक कड़ाही में २ चम्मच घी डालकर गर्म कीजिये
![](https://justswad.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG20230325213555-1.jpg)
घी के गर्म हो जाने के बाद चावल का आटा डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनिये। आटा तब तक भूनना है जब तक की भूने हुए आटे की एक सोंधी सी महक न आने लगे। ध्यान रखना है की आटा भूनते हुए उसका कलर न बदले सफ़ेद ही रहे।
![चावल के आटे के लड्डू / Rice Flour Laddu Recipe](https://justswad.com/wp-content/themes/ranna/assets/img/noimage_210X210.jpg)