बैगन का रायता / Baingan ka Raita Recipe

बैगन का रायता
  • Prep Time
    10 mins
  • Cook Time
    15 mins
  • Serving
    4
  • View
    858

घर में जब कुछ स्पेशल बनता है या कोई तीज त्यौहार है तो रायता जरूर बनता है। रायता खाने के स्वाद को बड़ाने के साथ, उसे पचाने में भी मदद करता हैं। आपने अलग अलग तरह के रायते बनाये होंगे। आज हम आपके लिए बैगन का रायता बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ डिफरेंट है बल्कि स्वादिष्ट भी है।
इस रेसिपी को बनाने के लिए Italian eggplant का प्रयोग कीजिये तो ज्यादा अच्छा है इस बैगन में बीज कम होते है और बहुत सॉफ्ट होने के साथ साथ जल्दी पक जाता है अन्यथा आप कोई भी बैगन प्रयोग में ला सकते है।
तो देर किस बात की, चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से बैगन का रायता बना सकती हैं। आप लौकी का रायता भी try कर सकते है।
रायता रेसिपी बनाने के लिए जो इंग्रेडिएंट चाहिए वह इस प्रकार है :-

Ingredients

    Directions

    Step 1

    सबसे पहले बैगन को धोकर साफ कपडे से पोंछ लीजिये ऊपर से सरसो का तेल लगा दीजिये। तेल लगाने से जब बैगन को भूना जाता है तो उसका छिलका उतारने में आसानी होती है।

    Step 2

    सरसो का तेल लगे बैगन को गैस के फ्लेम पर धीमी से मध्यम आंच पर भूनिये। बैगन को तब तक भूनना है जब तक की वह अच्छी तरह से पक न जाये। बैगन पकने में १०-१५ मिनट लग जाते है।

    Step 3

    बैगन पक जाने के बाद उसे एक प्लेट में ठंडा हो जाने के लिए रख दीजिये। ठंडा हो जाने के बाद उसका छिलका उतार कर अच्छी मैश कर लीजिये।

    Step 4

    दही को अच्छी तरह से फेट लीजिये,अब फैटी हुए दही में मैश किया हुआ बैगन मिक्स कीजिये।

    Step 5

    अब तड़का लगाते है इसके लिए तड़का पैन लीजिये। तेल डालकर गर्म कीजिये। जब तेल गर्म हो जाये तब सरसो डालिये और तड़कने दीजिये।

    Step 6

    करीपत्ता और हींग डालकर गैस बंद कर दीजिये। इस तड़के को रायते के ऊपर से डालिये, रायते में मिक्स कीजिये। हरी मिर्च , हरा धनिया और नमक मिलाकर रायता तैयार कीजिये।

    Step 7

    लीजिये तैयार है बैगन का हेअल्थी और टेस्टी रायता। इसे रोटी, पराठे के साथ खाइये। खाने के साथ साइड डिश के रूप में खाइये।

    Step 8

    बैगन का रायता एक बार खाएंगे तो इसे बार बार बनाएंगे। आप भी इस रेसिपी को बनाइये और अपने अनुभव कमेंट करके बताइये। पसंद आये तो अपनी फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ शेयर कीजिये।

    You May Also Like

    Leave a Review

    Your email address will not be published. Required fields are marked *