शकरपारे रेसिपी / Shakkar Pare

शकरपारे रेसिपी
  • Prep Time
    15 mins
  • Cook Time
    40 mins
  • View
    1,556

मीठे शकरपारे रेसिपी या खुरमा सभी उम्र के लोगों का पसंदीदा रेसिपी में से एक है। ये इतने स्वादिष्ट होते हैं कि आप इन्हें एक बार खाने के बाद अपने आपको बार बार खाने से रोक नहीं पाएंगे । शकरपारे दिवाली के विशेष व्यंजनों में से एक है जो भारत के लगभग हर कोने में बनाया जाता है। यह न केवल उत्तर भारतीय और गुजराती व्यंजनों में लोकप्रिय है, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी बेहद लोकप्रिय स्नैक है।
यह स्नैक आमतौर पर हीरे के आकार का, क्रिस्पी और तले हुए मैदा आटे के कुकीज़ होते हैं जो चीनी के साथ कोटेड होते हैं। शकरपारे जिसे आप किसी भी समय खा सकते हैं। एयर टाइट डिब्बे में एक महीने तक रख सकते है।
शकरपारे रेसिपी बनाने के मुख्य सामग्री में मैदा, चीनी और तेल है। कुछ लोग गेहू के आटे का शकरपारे बनाते है, वही कुछ लोग इसमें सूजी भी डालते है। शकरपारे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए मैदे में मोयन डालकर आटे का एक सख्त dough बना लीजिये। इस dough से मोटी रोटी जैसा बेल लीजिये। मनचाहे आकार में काट कर डीप फ्राई कर लीजिये।

आशा करती हु की आपको रेसिपी पसंद आएगी आप खस्ता नमकपारे रेसिपी को भी try कर सकते है
इस प्रकार बने हुए खस्ता को शक्कर की चाशनी में डालकर मिक्स कीजिये स्वादिस्ट शकरपारे तैयार। आइये जानते है की शकरपारे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए:-

Ingredients

    Directions

    Step 1

    सबसे पहले मैदा को छान कर लीजिये।

    Step 2

    अब मैदे में मोयन के लिए ३ चम्मच तेल या घी डालिये।अच्छी तरह से तेल को मैदे के साथ मिक्स कीजिये। मोयन के लिए तेल इतना डालिये की जब आप आटे को मुट्ठी में बंद करे तो वो आटा मुट्ठी का आकार ले ले।

    Step 3

    अब आवस्यकता अनुसार पानी या दूध से आटे को सान लीजिये और एक सख्त dough बना कर रेडी कर लीजिये।

    Step 4

    आटे के dough के २ या तीन बड़े आकार की लोइया तोड़ लीजिये। इन लोइयों को रोटी के आकार का बेल लीजिये रोटी को थोड़ा मोटा ही बेलिये। बेली हुई रोटी को मनचाहे आकार में काट कर एक प्लेट में ले लीजिये।

    Step 5

    कड़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये। जब तेल गरम हो जाये तो कटे हुए टुकड़ो को तेल में डालिये और लगातार कलछुल से चलाते रहिये। जब सभी शकरपारे तेल के ऊपर आ जाये तब गैस की फ्लेम मध्यम कर दीजिये।

    Step 6

    शकरपारे को गोल्डन ब्राउन हो जाने तक डीप फ्राई कर लीजिये और एक प्लेट में निकाल लीजिये। प्लेट में शकरपारे डालने से पहले टिश्यू पेपर रख दीजिये जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाये।

    Step 7

    अब शकरपारे के लिए चाशनी बनाते है। इसके लिए एक कड़ाही में १५० ग्राम चीनी और एक कप पानी डालकर गरम करने के लिए रख दीजिये। गैस की फ्लेम तेज कर दीजिये। कलछुल की सहायता से लगातार चलाते रहिये जिससे चीनी घुल जाये।

    Step 8

    कुछ देर में चीनी घुल जाएगी और शुगर सिरप बन जायेगा। अब गैस की फ्लेम मध्यम कर दीजिये।

    Step 9

    इस शुगर सिरप को हमें २ तार की चाशनी बन जाने तक पकाना है। जब सिरप गाढ़ा होने लगे तब गैस की आंच धीमी कर दीजिये।

    Step 10

    जब २ तार की चाशनी बन जाये इस समय पर फ्राई किये हुए शकरपारे को चाशनी में डालिये। कलछुल की सहायता से चलाइये जिससे की चाशनी सभी शकरपारे को चारो तरफ से कोट कर सके।

    Step 11

    कलछुल से लगातार चलाते रहिये क्योकि इस समय पर चाशनी जमने लगती है और शकरपारे एक दुसरे में चिपक सकते है।

    Step 12

    जब चाशनी पूरी तरह से क्रिस्टल फॉर्म में आ जाये और सभी शकरपारे के ऊपर चीनी की एक परत आ जाये तब गैस बंद कर दीजिये।

    Step 13

    मीठे मीठे शक्कर से कोटेड शकरपारे तैयार है। इन्हे ठंडा हो जाने के लिए एक प्लेट में निकाल कर रख दीजिये।

    Step 14

    ठंडा हो जाने के बाद शकरपारे एयर टाइट डिब्बे में रख दीजिये। जब कुछ मीठा खाने का मन करे या अचानक से कोई मेहमान आ जाये तो शकरपारे पेश कीजिये।

    Step 15

    शकरपारे खाने में बहुत ही स्वादिस्ट लगते है। खाने में क्रिस्पी भी और सॉफ्ट तो इतने की मुँह में जाते ही घुल जाये। आप भी इस विधि से शकरपारे बनाइये और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिये।

    You May Also Like