सुबह का नाश्ता जरूरी क्यों है ?

इस दौड़ती भागती जिंदगी में लोग सुबह का नाश्ता मिस कर रहे है। बड़ो को ऑफिस जाने की जल्दी , बच्चो को स्कूल जाने की जल्दी है। स्कूल जाने वाले बच्चे ज्यादातर सिर्फ चाय, दूध या कॉफी पीकर या कभी कभी तो बिना खाये ही घर से निकल जाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि, आपकी ये आदत आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। अकसर घर के बड़े सुबह का नाश्ता करने के लिए काफी जोर देते हैं। वो हमें बताते हैं कि, सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता हैं। लेकिन, हम जाने अनजाने में या यू कहें कि काम की व्यस्तता के चलते बात को अनसुना कर बिना नाश्ते के काम के लिए निकल जाते हैं। जबकि सुबह का नाश्ता हमारे दिन भर के काम के लिए एक फ्यूल की तरह कार्य करता है।

ब्रेक फ़ास्ट का मतलब ही होता है ब्रेक द फ़ास्ट मतलब उपवास तोडना। आप इस बात को इस तरह से समझिये की अगर आपने रात ९.३०-१० के बीच में खाना खाया था। सुबह आप ७ बजे उठते है तो लगभग १० घंटे से आपने कुछ भी नहीं खाया है और अगर आपने सुबह का नाश्ता नहीं किया तो लगभग १२-१५ घंटे बिना खाना खाये हो जायेंगे। सबसे ज्यादा काम सुबह ही होते है और काम करने के लिए एनर्जी तो चाहिए। इसलिए सुबह न्यूट्रीशन से भरपूर नाश्ता करना बेहद जरूरी है। सुबह में अगर आप हर रोज नाश्ता नहीं करते हैं या समय से नहीं करते हैं तो आप सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। सुबह उठकर अगर आप चाहते है कि आप एक्टिव रहें तो ब्रेकफास्ट करना ना भूलें।

यहाँ भी पढ़े :- टोमेटो खारा भात (उपमा )

नाश्ता जरूरी क्यों है :- आइये जानते है की हमारे लिए सुबह का नाश्ता करना क्यों जरूरी है –
१. हेल्दी और समय से नाश्ता करने से मोटापे की आशंका कम हो जाती है क्योंकि इससे आप ओवर इटिंग करने से बच जाते हैं।
२. ब्रेकफास्ट करने से ग्लूकोज़ के स्तर को रिस्टोर करने में मदद मिलती है जिससे ब्रेन बेहतर फंक्शन करता है।
३. बॉडी को एनर्जी के लिए फ्यूल की जरूरत होती है जो ब्रेकफास्ट से मिलता है।
४. यह मेटाबॉलिज्म को काम शुरू करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है
५. हर रोज हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से डायबिटीज होने का जोखिम कम होता है और ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है।

यहाँ भी पढ़े :- वेज पुलाव रेसिपी

ब्रेकफ़ास्ट न करने से क्या होता है :- आइये जानते है की अगर हम नाश्ता नहीं करते है तो क्या परेशानिया आती है –
१.सुबह का नाश्ता छोड़ने की वजह से अक्सर एसिडिटी की समस्या हो सकती है, क्योंकि रात भर कुछ नहीं खाने की वजह से सुबह के समय पेट खाली रहता है और खाली पेट एसिडिटी की समस्या होती है।
२.सुबह कुछ नहीं खाने की वजह से शरीर में ऊर्जा की कमी होती है, जिससे किसी भी काम को करने में आलस्य महसूस होता है। इसलिए सुबह नाश्ता करके ही बाहर निकलना चाहिए।
३. देखा गया है कि जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते, वो जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। वहीं, जो लोग हमेशा सुबह का नाश्ता करते हैं, वो स्वस्थ रहते हैं और हर काम में काफी एक्टिव रहते हैं।
४. दिनभर काम करने के लिए दिमाग का एक्टिव होना भी बहुत जरूरी है, लेकिन जब सुबह का नाश्ता नहीं करते तो शरीर में एनर्जी नहीं होती, जिसकी वजह से दिमाग को भी एनर्जी नहीं मिलती। इसलिए दिमाग की सक्रियता के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है।
५.ऐसा देखा गया है कि जो लोग सुबह में ब्रेकफास्ट नही करते, उनमें डायबिटीज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। खासकर महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

यहाँ भी पढ़े :- रागी डोसा

सुबह का नाश्ता कैसा होना चाहिए :- सुबह का नाश्ता हेअल्थी और न्यूट्रिशन से भरपूर होना चाहिए जिससे आपको विटामिन्स , प्रोटीन ,मिनिरल्स ,फाइबर , कार्बोहाइड्रेट आदि मिल सके।
१. कॉर्नफ्लोर और दूध
२. पोहा , उपमा, इडली
३. अंकुरित अनाज
४. ढोकला , ओट्स
५. दलीय , खिचड़ी
६. वीट ब्रेड , सैंडविच
७. सभी प्रकार के मौसमी फल, फलो के जूस
८. राइस से बने हुए नाश्ते

कुछ नाश्ते ऐसे भी है जिन्हे आप घर पर बना कर कुछ दिन के लिए स्टोर करके रख सकते है।
गाजर का हलवा, बादाम का हलवा ,मेथी के लड्डू , गोंद के लड्डू , तिल के लड्डू, बादाम दूध आदि। आप अपनी क्रिएटिविटी से कुछ ऐसे ही नाश्ते बना कर रख दीजिये और नाश्ता न बना पाने के स्थिति में इनका सेवन कर सकते है।

यहाँ भी पढ़े :- रवा इडली रेसिपी 

सुबह के नाश्ते में क्या न ले :-कुछ ये नाश्ते भी है जो लोग जल्दी बाजी में कुछ भी ले लेते है लेकिन ये नाश्ते हमारे हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होते है
१. ज्यादा तेल मसाले और मैदा के बने हुए नाश्ता न ले।
२. बाजार में मिलने वाले समोसा कचोड़ी, पापड़ी ,नमकीन , पूरी आदि न ले।
३. कोल्डड्रिंक्स , डिब्बाबंद खाना बिलकुल भी न ले।

इसलिए दिन की शुरुआत में एक हेअल्थी नाश्ता करना बेहद जरूरी है सुबह जब भी आप घर से निकले नाश्ता कर के ही निकले। हम आशा करते है की आपको ये लेख पसंद आया होगा। लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद्।